पचमढ़ी में 18 से 19 नवम्बर तक राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी

होशंगाबाद। आगामी 18 से 19 नवम्बर तक पचमढ़ी में राष्ट्रीय स्तर की पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के पुष्प उत्पादको के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमे स्थानीय कृषक भी प्रदर्शनी में भाग ले सकते है। इसके लिए वे अपने पुष्पों के प्रादर्श एवं सैम्पल 17 नवम्बर तक प्रस्तुत कर अपना पंजीयन करा सकते है। पंजीयन निरूशुल्क है। कृषकों द्वारा प्रस्तुत सैम्पल की जांच निर्णायक चयन समिति करेगी।

राष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी में पुष्पों की खेती से अधिक उत्पादक पर विशेषज्ञों एवं विज्ञानिको द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएगे तथा पचमढी आने वाले पर्यटकों को पुष्पो से संबंधित जानकारी मुहैया कराई जाएगी। उद्यानिकी विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि 18 नवम्बर को पचमढी में प्रातरू 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुष्प खेती की तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक पुष्पो के नमूने का मूल्यांकन किया जाएगा, सायं 4 बजे मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा। तत्पश्चात् सायं 4रू30 बजे से रात्रि 10 बजे तक का समय आंगन्तुको के प्रदर्शनी अवलोकन का रहेगा। 19 नवम्बर को प्रातर 8 बजे से दोपहर 12 से पुष्प तकनीकी आधारित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा एवं दोपहर 12 :30 बजे से पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। पुष्प प्रदर्शनी 18 नवम्बर से 22 नवम्बर तक खुली रहेगी।

Leave a comment