महिला सशसक्तिकरण सम्मेलन, महिलाओं का नीमच में लगेगा आज महाकुंभ, सैकड़ों महिलाएं भाग लेगी

नीमच। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर गुरूवार को नीमच गांधी भवन पर महिलाओं का महाकुंभ लगेगा। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में जिलेभर की सैकडों महिलाएं भाग लेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मिनाक्षी नटराजन उपस्थित रहेगी। सम्मेलन, कई दिग्गज नेता और नेत्रियां भाग लेगी। देश में पहली बार महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनी थी, उनके आदर्शों और विचारों को घर—घर तक पहुंचाने का संकल्प भी सम्मेलन में लिया जाएगा और नारी शक्ति के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक अध्यक्ष सपना नागौरी, प्रवक्ता जूही जैन ने बताया कि महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की शुरूआत होगी, जो शाम तक चलेगा। सम्मेलन में पूर्व सांसद बालकवि बैरागी, पूर्व मंत्री घनश्याम पाटीदार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, प्रदेश महामंत्री एवं नीमच जिला प्रभारी सरोजसिंह सिसौदिया, ब्लॉक अध्यक्ष हाजी बाबू सलीम, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तरूण बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोरमा मूंदडा, रागिनी गेहलोद, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीता दुआ, अरविंद चौपडा, पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर, उमरावसिंह राठौर, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नाथूसिंह राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुराजसिंह चौरडिया, युवा कांग्रेस नीमच विधानसभा अध्यक्ष हरगोविंद दीवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, बबली तंवर, जीरन नगर परिषद अध्यक्ष सीमा चांदमल राजौरा, जावद नगर परिषद अध्यक्ष सारिका बोहरा, तरण वीरवाल, मनीष जोशी, संजय पगारिया सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

श्रीमति सांभर ने बताया सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, ब्लॉक, जिला, जिले के सभी कांग्रेस एवं पदाधिकारी अश्वय रूप से कार्यक्रम को सफल बनाए। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2018 को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी और इसमें महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चत करने को लेकर भी विचार—विमर्श किया जाएगा।