जागनाथ महादेव मंदिर पर अन्नकुट 25 को

रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मण्डल, न्यास एवं महिला मण्डल के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 नवंबर बुधवार को श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर अन्नकुट का आयोजन किया जाएगा।

प्रवक्ता राजेन्द्रसिंह गोयल ने बताया कि महोत्सव के तहत महादेव का आकर्षक शृंगार कर व 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर प्रात:11 बजे महाआरती की जाएगी। आरती के बाद अन्नकुट महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

हनुमान मंदिर पर अन्नकुट महोत्सव आज

आमलिया भैरू काटजू नगर कार्नर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर 19 नवंबर को गुरूवार को अन्नकुट महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी गोपाल पण्डया ने बताया कि अन्नकुट महोत्सव में हनुमान जी आकर्षक अंगरचना कर व 56 भोग लगाकर प्रात: 11: बजे महाआरती की जाएगी। आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

उपचुनाव में महत्वपूर्ण है युवाओं की भूमिका : नंदु भैया

रतलाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने भाजयुमों के युवा मतदाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता में विश्वास करने वाली पार्टी है। धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव करती है और सबको साथ लेकर चलती है। प्रधानमंर्ती नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन में युवाओं का बहुत बड़ा हाथ रहा है। रतलाम लोकसभा के उपचुनाव में भी युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

रुद्र पैलेस में हुए युवा सम्मेलन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य, राष्ट्री महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, मोहन यादव, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, रतलाम प्रभारी गोलू शुक्ला, मिलंद भार्गव, विनीत यादव व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी मंचासीन थे।

श्री चौहान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया बेपटरी होने वाले नेता है। उन्हें कुछ याद नहीं रहता। केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान उन्होंने झाबुआ में रेल लाइन बिछाने की बात कही थी लेकिन इतने वर्षों तक मंत्री रहने के बाद भी कुछ नहीं कर सके। उन्होंने युवाओं से क्षेत्र के विकास की गति को बढाने हेतु भाजपा की जीत में भागीदार बनने का आह्नान किया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य स्कील इंडिया पर बात रखी।

उन्होंने कहा कि चीन इकोनामी 75 प्रतिशत और जापान की 70 प्रतिशत है, जबकि भारत की 3 प्रतिशत ही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। इससे भारत जल्दी अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा। उन्होंने युवाओं से उपचुनाव को महत्वपूर्ण मानकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्नान किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम के विकास पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री की लगातार सभाओं से भाजपा के पक्ष में बन रहा है माहौल

चुनाव प्रचार समाप्त होने तक मुख्यमंत्री संसदीय क्षेत्र में ही सभाएं लेंगे, 18 को रतलाम में रोड शो भी करेंगे

भोपाल/रतलाम । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संसदीय उपचुनाव में लगातार जुटे हुए हैं। जहां वे जनसभाओं को संबोधित कर रहे है वहीं कार्यकर्ताओं की बैठकों में भी भाजपा को विजयी बनाने के लिए जुटने का आव्हान कर निर्मला भूरिया के पक्ष में माहौल बना रहे है। आज उन्होंने राणापुर तथा सैलाना में मतदान केंद्र कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर प्रमुखों के वृहत सम्मेलन को संबोधित किया। आज 17 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे अलीराजपुर में छकतला, 12.30 बजे आमखुंट, 1.30 बजे झाबुआ के पिटोल एवं 2.30 बजे रतलाम के सरवन और 3.30 बजे बागरोद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री 18 नवंबर को शाम 5.30 बजे रतलाम में रोड शो करेंगे। इसके पूर्व प्रात: 11 बजे अलीराजपुर के बोरी, 12.30 बजे रतलाम के बलेडी, 1.30 बजे झाबुआ के बामनिया, 2.30 बजे बजरंगगढ़, 3.30 बजे मुंढेरी, सांय 4.30 बजे कठेरी में सभाओं को संबोधित कर रात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे। मुख्यमंत्री 19 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे अलीराजपुर जिले के कुंदनपुर, 1.30 बजे अलीराजपुर और 2.30 बजे झाबुआ जिले के सारंगी, 3.30 बजे रतलाम जिले के सैलाना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद से ही प्रचार प्रसार की अवधि समाप्त हो जाएगी।

कार्यकर्ताओं को बीच मुख्यमंत्री ने कहा

आज राणापुर तथा सैलाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए है। कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। जनसंपर्क के दौरान जनता का भ्रम कार्यकर्ता दूर करें।

उन्होंने जनजाति अंचल की समस्याओं पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की और कहा कि आदिवासी अंचल में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जहां पाईप के जरिये उद्वहन करके नर्मदा जल लाने और झाबुआ-अलीराजपुर में पाईप लाइन के जरिये नर्मदा जल गांव तक पहुंचानें की व्यवस्था की है, एवं जहां संभव होगा, वहां बांध-तालाब बनानें की योजनाओं पर भी तेज गति से अमल होगा।

निर्मला की विजय कीर्तिमान स्थापित करेगी

प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के अथक परिश्रम से मतदान के दिन पार्टी प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया विजय का कीर्तिमान बनायेगी। लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता आत्मविश्वास और आत्म मुग्धता का शिकार न हों। कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ अपने-अपने बूथ पर डटें रहे। भारी मतदान हमारी विजय पताका फहरायेगा, इसलिए देखना यह है कि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहें।

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रयासों की समीक्षा करते हुए बूथ टोलियों और कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में जनसंपर्क के लिए आवश्यक निर्देश दिये। पार्टी की प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया भी बूथ कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुई। राणापुर में सांसद और वरिष्ठ आदिवासी नेता फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया, वरिष्ठ मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक रमेश मेंदोला सहित बड़ी संख्या में बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं सैलाना में विधायक डा. राजेन्द्र पाण्डेय, संगीता चारेल,श्रैणिक चंडालिया, अशोक चंडालिया, क्रांति जोशी, चुनाव संचालक अशोक चौटाला सहित स्थानीय नेता मंचासीन थें